मुक्तिधाम में मना कृष्ण जन्मोत्सव
श्रीकृष्ण भक्तों को सहारा देने के लिए भागवत रूप में आते हैं। जो अपने कषायों को शांत कर लेता है, वास्तव में वही कृष्ण है। वेदांत अनुभूति का विषय है। इसलिए ज्ञानियाें में श्रद्धा विश्वास ही ईश्वर की तरह विराजमान रहते हैं।
यह बात पं. दिनेशकृष्ण शास्त्री ने शनिवार को जवाहरनगर मुक्तिधाम में भागवत कथा में कही। भागवत प्रचारक तेजकुमार सोलंकी ने बताया कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। भागवतजी की आरती प्रसाद वितरण हुआ। वंदना पुरोहित, फूलकुंवर भाटी, कस्तूरी मालवीय, विष्णुदेवी जाट, गीताबाई मालवीय मौजूद रहीं।
श्रीकृष्ण पालना लेते भक्त मंडल के सदस्य।