टक्कर से घायल
रतलाम. सज्जनमिल के सामने सड़क किनारे खड़ा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात 12.15 बजे घायल हो गया। घायल अमित पिता कैलाश राठौड़ (27) नि. टाटानगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अवैधशराब जब्त- अमरगढ़में एक मकान से पुलिस ने शनिवार शाम अवैध शराब और बीयर जब्त की। सरवन टीआई आरएन परिहार के साथ कंजर स्क्वॉड ने शनिवार शाम 6 बजे यह कार्रवाई की। टीआई परिहार ने बताया आरोपी रामू पिता देवजी निनामा के घर से 44 पेटी बियर और 18 पेटी देसी शराब हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले रामू फरार हो गया।