आग से झोपड़ी खाक, प्रकरण दर्ज
आग से झोपड़ी खाक, प्रकरण दर्ज
केरवासा. डोडियानामें बड़ावदा रोड स्थित खेत पर बनी झोपड़ी शुक्रवार रात आग से खाक हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। डोडियाना के मांगीलाल पंवार ने बताया सुबह खेत गया तो झोपड़ी राख हो चुकी थी। उसमें सिंचाई की 30 छड़ियां, 2 पाइप, 2 यूरिया खाद की बोरी स्टार्टर, बिस्तर, पशुओं के लिए रखा सूखला भी जल गया। सरसी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखाई है। चौकी प्रधान आरक्षक किशनलाल रजक ने बताया रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।