रिकवरी 38,500 की, अटकाए 24 लाख रुपए
जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के 3 पेंशनर्स पर 38,500 रुपए की रिकवरी िनकली है। इसके बदले में विभाग ने 24 लाख रुपए रोक रखे हैं। यह कहना है सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ अध्यक्ष एम.एल. तिवारी का। डब्ल्यूआरडी से एक साल पहले सहायक वर्ग-2 बी.एल. चंडालिया, लता बक्षी खलील अहमद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनकी पेंशन, ग्रेच्युटी अन्य राशि विभाग ने रोक दी। तीनाें से 38,500 रुपए की रिकवरी होना है। बदले में 24 लाख रुपए रोक रखे हैं। हाईकोर्ट अपर कलेक्टर के आदेश के बावजूद विभाग भुगतान नहीं कर रहा है। विभाग ने समय रहते राशि का भुगतान नहीं किया तो 16 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल 25 सितंबर से डॉ. आंबेडकर चौराहा पर आमरण अनशन किया जाएगा। डब्ल्यूआरडी ईई बी.एस. ओबेरॉय ने बताया तीनों पेंशनर्स से चर्चा कर पहले रिकवरी करा मामले का निराकरण कराने का कहा था। उन्होंने अनसुना कर दिया। मामला हाईकोर्ट तक ले गए। अब मुख्यालय के मार्गदर्शन के अनुसार प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।