‘स्वर्ण सीपियां’ का लोकार्पण
रतलाम. आगमनसाहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थान ने स्वर्णलता ठन्ना के काव्य-संग्रह ‘स्वर्ण सीपियां’ का लोकार्पण किया। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित गांधी भवन के कबीर हॉल में आयोजित समारोह में काव्य गोष्ठी भी हुई। ठन्ना को आगमन युवा प्रतिभा सम्मान से भी नवाजा। मुख्य वक्ता गुल सारिका ठाकुर थीं। मुख्य अतिथि दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शशांक थे। शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के प्राचार्य डॉ. विक्रम दत्ता एवं हिंदी विभाग की डॉ. शकुंतला जैन, डॉ. सी.एल. शर्मा, शोध छात्र संजय आटेडिय़ा आदि ने हर्ष जताया।