एनएसएस कार्यकर्ता सेवा के सिपाही
कॉलेज स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों में एनएसएस के माध्यम से ऐसी भावना पैदा की जा रही है ताकि उनका नजरिया बदले। सफाई, सुरक्षा सहित समाज में अनेक काम हैं जो एनएसएस से जुडे विद्यार्थी करते हैं। वास्तव में ये सभी सेवा के सिपाही हैं। फंड कम होने के बावजूद एनएसएस के शिविर लगाए जाते हैं। उनके माध्यम से समाज का विकास होता।
यह बात एनएसएस के राज्य संपर्क अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग के उपसचिव डॉ. आर.के. विजय ने शनिवार को शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय में हुए एनएसएस जिला सम्मेलन में कही। उन्होंने आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। संजय श्रीवास्तव, विद्या तिवारी, सुनीता सोलंकी सहित जिले के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे। डॉ. प्रशांत पौराणिक, प्राचार्य डॉ. विक्रम दत्ता, डॉ. एस.एस. मौर्य, डॉ. पूर्णिमा लोधवाल ने भी संबोधित किया। प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
रतलाममें लग सकता है मेगा शिविर-डॉ. विजयने बताया एनएसएस शिविरों में प्रति विद्यार्थी 62 रुपए एक दिन के मान से मिलते हैं। इसमें पूर्ति करना मुश्किल है। फिर भी रासेयो अधिकारी सेवाभाव से काम करते हैं। पांच साल पहले एक साल में 500 शिविर भी नहीं लग पाते थे वहीं पिछले साल प्रदेश में 1211 शिविर लगे। अभी 1400 शाखाएं हैं। जल्दी ही रतलाम में भी मेगा शिविर लगेगा। इसमें विभिन्न प्रांतों के एनएसएस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उपस्थित विद्यार्थी प्राध्यापक। इनसेट- संबोधित करते डॉ. विजय