यादव समाज की चुनाव प्रक्रिया शुरू
श्री यादव समाज कल्याण समिति के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। 1 से 4 अक्टूबर तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया के लिए 30 सितंबर को मतदाता सूची फाइनल होगी।
निर्वाचन अधिकारी देवीलाल यादव अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है। 11 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों के चुनाव 4 अक्टूबर को होंगे। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। सूची में नाम 30 सितंबर तक जोड़े हटाए जाएंगे। इसके बाद सदस्यता लेने वाले समाजजन चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।
इनकेजिम्मे चुनाव-निर्वाचन अधिकारीदेवीलाल यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीजन यादव, गोपालसिंह यादव, मुकेश नंदवाना, सुनील यादव।
इनपदों के लिए मशक्कत-संरक्षक-1, मुख्यपरामर्शदाता-1, अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-1, कोषाध्यक्ष-1, सचिव-1, सह सचिव-1, कार्यकारिणी सदस्य-4 पद।
चुनाव प्रक्रिया
तारीखसमय गतिविधि
30सितंबर दोप. 3 से शाम 5 बजे नामांकन फॉर्म का वितरण
1 अक्टूबर दोप. 3 से शाम 5 बजे मतदाता सूची पर आपत्तियां
शाम 6 बजे आपत्ति निराकरण, संशोधित सूची प्रकाशन
2 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5 बजे नामांकन दाखिल होंगे
शाम 6 बजे नामांकन की जांच, उम्मीदवारों की घोषणा
4 अक्टूबर सुबह 11 से दोप. 2 बजे मतदान
शाम 4 से 5 बजे मतगणना
शाम 6 बजे परिणाम की घोषणा