पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सरकार को नहीं अधिकार

नई सरकार को नहीं अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें नई नगर सरकार चुनकर गई है लेकिन इसके सदस्यों को अभी अधिकार नहीं मिले है। पुरानी नगर सरकार के सदस्यों ने भी कामकाज से दूरी बना ली। परेशानी जनता को उठाना पड़ रही है। ऐसे में यदि आपको निगम से कोई काम हो तो जनप्रतिनिधियों की बजाय अफसरों से संपर्क करें। उन्हें समस्या बताएं।

9 जनवरी 2010 में नगर निगम में काबिज हुए महापौर शैलेंद्र डागा 49 पार्षदों का कार्यकाल नियमानुसार 8 जनवरी 2015 तक है। नई महापौर डॉ. सुनीता यार्दे 49 पार्षद के निर्वाचित होते ही पुरानी परिषद के सदस्यों ने खुद अधिकारों को क्षीण मान लिया है। नई परिषद के सदस्यों को अभी अधिकार नहीं मिले हैं। नई पुरानी परिषद के पेंच में सिर्फ जनता परेशान हो रही है। उन्हें छोटे-छोटे काम में भी दिक्कत रही है। ऐसे लोग नई परिषद के शपथ लेने तक सीधे निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या अफसरों को सूचना दे सकते हैं।

पहलेगजट नोटिफिकेशन, फिर शपथ -नई सरकारभले ही चुन ली गई हो लेकिन निर्वाचित महापौर पार्षदों की सूची का पहले गजट नोटिफिकेशन होगा। इसके बाद शपथ अध्यक्ष का चुनाव होगा। शपथ के बाद ही बतौर महापौर पार्षद इन्हें अधिकार मिलेंगे। निगम एक्ट के जानकारों की मानें तो नगर निगम चुनाव के रिजल्ट 4 दिसंबर को चुके हैं। निर्वाचित महापौर पार्षद की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. संजय गोयल के जरिए राज्य शासन निगम कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके गजट नोटिफिकेशन के बाद कलेक्टर खुद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख शपथ का प्रारूप निर्धारित करेंगे। निगम से निर्वाचित महापौर पार्षद को सूचना भेजी जाएगी। कलेक्टर शपथ दिलाएंगे और पहले सम्मेलन की घोषणा करेंगे। शपथ के साथ निगम के रिकॉर्ड में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की आमद दर्ज हो जाएगी। कलेक्टर की अध्यक्षता वाले इस सम्मेलन में अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस प्रक्रिया में लगभग एक महीना लगने की संभावना है।

पिछली बार भी हुई थी देरी

महापौरशैलेंद्र डागा 49 पार्षद 2009 के अंत में निर्वाचित हुए थे। 16 दिसंबर 2009 में मतगणना के बाद रिजल्ट सामने आए थे लेकिन महापौर पार्षदों की शपथ 9 जनवरी 2010 को हो पाई थी।

पुरानी परिषद का कार्यकाल 8 तक

महापौरडागा उनकी परिषद का कार्यकाल 8 जनवरी 2015 तक है। उन्होंने समूची परिषद के साथ 9 जनवरी 2010 को शपथ ग्रहण की थी।

जनता की शिकायतों का समाधान जारी

^नगरनिगम में जनता की शि