- Hindi News
- प्रोजेक्टर पर नजर आएगा युवक युवती का बायोडाटा
प्रोजेक्टर पर नजर आएगा युवक-युवती का बायोडाटा
प्रोजेक्टर पर नजर आएगा युवक-युवती का बायोडाटा
रतलाम| अग्रवालसमाज का दो दिनी परिचय सम्मेलन 27 एवं 28 दिसंबर को होगा। प्रोजेक्टर पर युवक-युवतियों का बायोडाटा नजर आएगा। बुधवार को धानमंडी स्थित कार्यालय में तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। अध्यक्ष दशरथलाल अग्रवाल एवं सचिव वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया सम्मेलन में एक हजार से अधिक युवक-युवती शामिल होंगे। 450 से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। परिचय सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक परिजन 113, सुभाष मार्ग धानमंडी स्थित कार्यालय में 15 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सुरेंद्र सुरेका, निर्मल अग्रवाल, हरीश बिंदल, विजय अग्रवाल, राकेश पावनीवाला, राधेश्याम गोयल, महेंद्र मित्तल, अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, गोपाल पापड़वाला, गोविंद अग्रवाल सहित समाजजन मौजूद थे।