अज्ञात युवकों ने फरसे से घायल किया
रतलाम| बदनावरके पास सरदारपुरा में बुधवार रात तीन युवकों ने फरसा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। घायल युवक को परिजन ने रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार लालचंद पिता कानाजी (26) निवासी सरदारपुरा बाइक से घर जा रहा था। रात करीब 8.30 बजे सरदारपुरा में बागेड़ी नहर के पास चेहरे पर रुमाल बांधकर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक लकड़ी फंसाकर गिरा दी। उसकी नाक पर फरसा मार दिया। इससे वह बेहोश हो गया। एक घंटे बाद होश आया तो वह बाइक से घर पहुंचा। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।