बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत
रतलाम| धानासुतामार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बुधवार रात बाइक सवार दंपती घायल हो गए। इसमें महिला की मौत हो गई। पति को रात12 बजे जिलाअस्पताल में भर्ती कराया। खाचरौद के पास वागेड़ी के दंपती सातरुंडा माताजी दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे।
कमेड़-धानासुता के बीच अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक की टक्कर मार दी। इससे सरेकुंवर पति भीमा यादव (18) की मौत हो गई। दाएं पैर कमर में चोट आने से भीमा पिता कैलाशचंद्र (23) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैलाशचंद्र ने बताया भीमा ने मोबाइल पर दुर्घटना की जानकारी दी तो ग्रामीणों मौके पर पहुंचे।