वोडाफोन ने फर्जी आईडी पर जारी कर दी सिम
वोडाफोनके कर्मचारियों ने फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम जारी कर दी। यह खुलासा बुधवार रात हुआ। मामले में 6 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। वोडाफोन के कॉलेज रोड स्थित ऑफिस में बुधवार रात 11.45 बजे दबिश दी। यहां वोटर आईडी जब्त किए। इनका सत्यापन निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नहीं हुआ। कंपनी के 6 कर्मचारियों से माणकचौक थाने में पूछताछ की जा रही है।
एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया वोडाफाेन के ऑफिस से बड़ी संख्या में आईडी मिले हैं। इनका सत्यापन कर रहे हैं। कुछ मतदाता परिचय पत्र तथा अन्य आईडी गलत भी निकले हैं। वोडाफोन के ऑफिस इंचार्ज विमलेश शर्मा ने बताया ग्राहक से प्राप्त आईडी सत्यापित कर डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें देते हैं। इसके आधार पर सिम जारी होती है।
दुरुपयोगहो सकता है- एएसपीने बताया फर्जी आईडी पर सिम जारी करना गंभीर अपराध है। सिम का दुरुपयोग आपराधिक कार्य में हो सकता है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
रात 11.45 बजे दी दबिश