उम्र बढ़ाती है प्राकृतिक चिकित्सा
प्राकृतिकचिकित्सा उम्र बढ़ाती है। चिकित्सा से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो हमें दीर्घायु बनाती है।
यह बात प्राकृतिक चिकित्सा के स्वास्थ्य जागरूकता दिवस और दीक्षांत समारोह में अतिथियों ने कही। अतिथि डॉ. केएल रंगवानी, डॉ. ब्रजेश शर्मा निर्मला मूणत, अनोखीलाल कटारिया, अमृत मूणत थे। अतिथियों का स्वागत केंद्राध्यक्ष डॉ. हेमलता पालीवाल आईएनओ महासचिव डॉ. एम.पी. चतुर्वेदी ने किया। रतलाम जिला इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गेनाइजेशन ने डोंगरे नगर में कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई पूरी कर चुके 32 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। आभार गोपाल जोशी ने माना। अंत में सभी को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार की शपथ दिलाई गई।
ये टिप्स दिए
{शरीरके हर अंग का महत्व उस समय पता चलता है जब वो काम करना बंद कर देता है। प्राकृतिक चिकित्सा से हर अंग को ऊर्जा देकर मनुष्य दीर्घायु होता है।
{रोज आठ गिलास पानी पीएं।
{गहरी नींद के लिए अंधेरे में सोएं।
{फास्ट फूड कोल्डड्रिंक्स से बचें।
{भोजन चबा-चबाकर खाएं। कम मात्रा में खाएं।
{लंबी गहरी सांसें लें, इससे उम्र बढ़ती है।
{ मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स को कार्यक्रम में उपाधि दी गई।