लोगों को पसंद आया योग- दवा का संगम
श्रद्धाअस्पताल में मरीजों का दो दिन से अलग अंदाज में इलाज हो रहा है। उन्हें दवाइयों के साथ योग और प्राणायाम के जरिए बीमारी दूर करने के उपाय बताए गए।
काटजूनगर स्थित अस्पताल में सर्वरोग निदान शिविर मंगलवार से शुरू हुआ। डॉ. एस.एम. शर्मा की स्मृति में लगे शिविर का समापन बुधवार को हुआ। पहले दिन 357 और दूसरे दिन 120 लोगों का मुफ्त इलाज हुआ।
आहार-विहारपर नियंत्रण जरूरी- डॉ.शर्मा ने बताया शिविर में जोड़ों में दर्द, डायबिटीज, बीपी, फेफड़ों में संक्रमण आदि जटिल बीमारियों के रोगी अधिक आए। उन्हें दवाइयों के साथ योग और प्राणायाम अपनाने की सलाह दी। योग-प्राणायाम समझाकर प्रैक्टिस कराई। जरूरत के मान से एलोपैथी, आयुर्वेदिक होम्योपैथी दवा दी गई। डॉ. स्मिता शर्मा, डॉ. नलिनी भट्ट, डॉ. भाग्यश्री भट्ट, सहित कई डॉक्टर्स ने मरीजों का इलाज किया।
हरशनिवार मुफ्त इलाज-संचालिका डॉ.एम.बी. शर्मा ने कहा अब हर शनिवार श्रद्धा अस्पताल में मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने योग शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की।
योग क्रिया बताते डॉ. राजेश शर्मा।