पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम की अमन शांति से मत खेलो

रतलाम की अमन-शांति से मत खेलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जन्मदिन पर झलका पूर्व विधायक शिवकुमार झालानी का दर्द

सिटीरिपोर्टर |रतलाम

शहरका अमन-चैन खत्म होता जा रहा है। सितंबर में शहर में दंगे की स्थिति देख मन को काफी ठेस पहुंची। यह बात बुधवार को 78 वें जन्मदिन पर पूर्व विधायक शिवकुमार झालानी ने कही। उन्होंने कहा मैं मजबूर हूं शहर की शांति के लिए कुछ नहीं कर सकता। मेरी लोगों से अपील है कि दूसरे शहरों में जो भी हो रहा है, होता रहे लेकिन रतलाम तो छोड़ दो।

जन्मदिन पर रामभवन में व्हीलचेयर पर बैठकर नीचे आए झालानी को उनके शुभचिंतकों एवं कांग्रेसियों ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। सुबह से लोग उनके घर पहुंच गए थे। सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ भी भेंट किए। जमीर फारुखी, रामचंद्र सूर्यवंशी, खुर्शीद अनवर, राजेश दवे, प्रेमलता दवे, विजयसिंह चौहान, संजय दवे, यास्मीन शेरानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।