अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई
स्वच्छ भारत केलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में 2 अक्टूबर से अभियान शुरू हुआ। मंत्री, नेता और अफसर-कर्मचारी झाड़ू लेकर गली-मोहल्ले, बाजार-अस्पताल साफ करते दिखे। रतलाम भी इसमें शािमल हुआ। रतलाम क्लीन सिटी ग्रीन सिटी का यह मंत्र अभी पूरा असर लिए हुए नहीं है। शहर के कई इलाकों से सफाई के नाम पर दिखावे के उलाहने मिल रहे हैं। यह स्वच्छ भारत के सपने के टूटने के संकेत हैं। सफाई के लिए उत्साह बना रहे, एक अच्छी शुरुआत अंजाम तक पहुंचे, इसके लिए खुद सफाई करें।
मोबाइल नंबर 9926070539 पर एसएमएस भेज दें। अपने संदेश के साथ नाम, जगह का सही पता और लोकेशन जरूर बताएं।
इंदिरानगर में मेन रोड किनारे कचरा
प्रधानमंत्री जी तो स्वच्छ भारत अभियान चलाकर देश को साफ सुथरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं, दूसरी ओर कई गलियों में सड़क पर ही कचरा पड़ा है। इंदिरा नगर शहर का पॉश एरिया माना जाता है लेकिन सफाई इंतजाम बदहाल हैं। रहवासी बी.के. व्यास ने बताया नूरी मांगलिक हॉल के नजदीक कई महीनों से सफाई नहीं हुई। मेन रोड किनारे कचरे का ढेर है। कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या हल नहीं हो सकी।