पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खून की कमी से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

खून की कमी से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालचिकित्सालय में भर्ती डेढ़ साल की मासूम बच्ची की बुधवार को खून की कमी से मौत हो गई। डॉक्टरों ने मलेरिया होने की भी आशंका जताई है। उसे सुबह ही भर्ती कराया था।

बामनिया निवासी धीरजी डामर का बेटी ज्योति चार दिन से बीमार थी। परिजन उसे सुबह 8 बजे बाल चिकित्सालय लाए। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसकी खून की जांच कराई जिसमें हीमोग्लोबिन 3 मिली ही आया। दोपहर में उसकी मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर सुभाष घोषाल ने बताया बच्ची में मलेरिया के लक्षण दिख रहे थे। परिजन ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। इसके बाद यहां लाए। उसे खून की काफी कमी थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

नहींचढ़ा सके खून-बच्ची केपिता धीरजी ने बताया सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने खून चढ़ाने के लिए लिखा था। वार्ड में उसे ग्लूकोज की दो बॉटल चढ़ाईं। डॉ. घोषाल को दिखाया तो उन्होंने तत्काल खून चढ़ाने की बात की। नर्स के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।