छात्र के पालकों ने जेडी से की शिकायत
माध्यमिकशाला क्रमांक-1 फ्रीगंज में कथित तौर पर सामने आया छठी के छात्र से मारपीट का मामला थम नहीं रहा है।
छात्र के पिता कैलाशचंद्र वर्मा ने संयुक्त संचालक शिक्षा उज्जैन से शिकायत की है। इसमें बताया शिक्षक कैलाश राठौर ने बच्चे से मारपीट की, प्रधान अध्यापक एच.बी. शर्मा एवं बीएलओ ममता पुरोहित ने गाली-गलौज कर जातिगत अपमान किया। इसके बाद मुझ पर ही बेटे से मारपीट का आरोप लगा दिया। तीनों पर कार्रवाई की जाए। इधर तीनों शिक्षक पहले से ही आरोपों से इनकार कर रहे हैं।