पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम के लिए आयोग रख रहा है सावधानी

ईवीएम के लिए आयोग रख रहा है सावधानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायचुनाव के दौरान ईवीएम में आई काउंटिंग संबंधी गड़बड़ी को लेकर निर्वाचन आयोग अभी से सर्तक है। पंचायत चुनाव में ऐसा हो, इसके लिए आयोग ने इंजीनियरों को ताकीद किया है। निगम चुनाव में मतदान के दिन कई केंद्रों पर मशीन बंद हुई थी। धोलावड़, अलकापुरी आदि स्थानों के मतदान केंद्रों में भी ईवीएम बंद होने की शिकायत थी।

डीएमएमवाली है ईवीएम-निकाय चुनावमें जिन ईवीएम का इस्तेमाल हुआ वो डीएमएम (डिजिटल मैमोरी मशीन) है। इनमें मैमोरी लगी है। मैमोरी निकाल लो तो अन्य चुनाव में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है। निकाय चुनाव की ईवीएम का इस्तेमाल अब पंचायत चुनाव में किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच का चुनाव ईवीएम से होगा और पंच चुनाव बैलेट से। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनयकुमार धोका ने बताया चुनाव के दौरान एक दो जगह ईवीएम कुछ देर बंद हुई थी। जिसे थोड़ी ही देर में ठीक कर दिया।