पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती से टूटे सपनों के साथ लौटी युवाओं की भीड़

सेना भर्ती से टूटे सपनों के साथ लौटी युवाओं की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेना भर्ती से टूटे सपनों के साथ लौटी युवाओं की भीड़

मंदसौर | सेनाभर्ती के दूसरे दिन बुधवार को उज्जैन, झाबुआ नीमच के युवाओं की बारी थी। युवा मंगलवार रात ही पहुंच गए थे। तीनों जिलों के करीब साढ़े सात हजार युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया लेकिर आठ चरण पार करने में 594 ही सफल हो सके। बाकी को दोपहर में रवाना कर दिया। जमुनाब्रिज रतलाम ट्रेन में चढ़ने के लिए युवाओं की भीड़ रेलवे स्टेशन पर थी। टिकट काउंटर प्लेटफॉर्म पर युवाओं का हुजूम था। ट्रेन में चढ़ने के लिए वे पटरी पर उतर गए। इससे आम याित्रयों को परेशािनयों का सामना करना पड़ा।

देरसे पहुंचे, नहीं लिया

बाहरसे आने वाले युवाओं के लिए अधिकारियों ने रिपोर्टिंग समय रात 2.30 बजे दिया था। करीब 600 युवा प्रक्रिया के लिए सुबह पहुंचे। इन्हें प्रवेश नहीं दिया। काफी देर तक निराश युवा मैदान के बाहर सड़क पर रुके रहे। बाद में वे धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट गए। सुबह 6 बजे शुरू हुई प्रक्रिया में 7500 युवा शामिल हुए। प्री हाइट में 900 युवा बाहर हो गए। 6600 युवा दौड़ में शामिल हुए। इनमें 594 ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर सके।