पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 किमी बनाना है ट्रैक, 500 मीटर से आगे नहीं बढ़ा काम

75 किमी बनाना है ट्रैक, 500 मीटर से आगे नहीं बढ़ा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ाको रेलवे लाइन से जोड़ने के काम में सरकार की सख्त हिदायत भी तेजी नहीं ला पा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों को अपने स्थानीय हिस्से में 75 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बनाना है, जिसमें से एमओयू (समझौते का अनुबंध) होने के बाद सिर्फ 500 मीटर का ही काम चल रहा है। शेष किलोमीटर में कुछ भी काम नहीं हो पाया है। ऐसे में एमओयू के अनुरूप डूंगरपुर से रतलाम वाया बांसवाड़ा 189 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य समय पर हो पाना मुश्किल हो चुका है।

इस काम के लिए राज्य सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए एडवांस दिए जा चुके हैं। इसके विपरीत उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों द्वारा रेलवे ट्रैक निर्माण की गति काफी धीमी रही है और ही बजट का सही उपयोग हो पा रहा है। अब राज्य सरकार की ओर से राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के एसई एमएल अग्रवाल रेलवे से काम की गति बढ़ाने को कह रहे हैं। वे यह भी कह चुके हैं कि एडवांस में रुपए देने के बाद भी काम की स्पीड धीमी है तो इस पर ऑडिट आक्षेप बन सकता है।

रेलवे लाइन बिछाने के इस पूरे काम के लिए कुल 24 सौ करोड़ में से आधी राशि राज्य सरकार और आधी राशि रेलवे मंत्रालय द्वारा दिए जाने का एमओयू हो चुका है। इसके बावजूद काम नहीं होने पर पूर्व में दी गई 200 करोड़ की राशि का ब्याज तक नहीं मिल रहा है। इससे राज्य सरकार को खासा नुकसान हो रहा है। हालत यह है कि जमीन अिधग्रहण संबंधी कार्य में की जा रही देरी के चलते जो काम तयशुदा समय सीमा में होना था, वही काम देरी से होगा।

जमीन के मुआवजे में चेक वितरण नहीं करने को लेकर अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाया गया था, जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान पूरी तरह से टांय-टांय फिस्स हो गया था। इसके बाद भी अड़चनें खड़ी करना बदस्तूर जारी है। वहीं रेलवे, राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि., राजस्व विभाग, पुलिस विभाग में आपसी सामंजस्य नहीं है।

रेलवे लाइन बिछाने के काम के लिए राज्य सरकार की ओर से 26 मार्च 2011 को 200 करोड़ रुपए अग्रिम दिए गए थे। इसके बाद 30 मई 2011 को एमओयू हुआ था। 3 जून 2011 को यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने डूंगरपुर में इसका विधिवत शिलान्यास किया था। ये रुपए कांग्रेस सरकार के शासन में दिए गए थे, लेकिन अब भाजपा सरकार इसका हिसाब मांग रही है। रेलवे के अफसर तो काम की स्पीड बढ़ा रहे आैर