- Hindi News
- संभागीय प्रतियोगिता में 233 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता
संभागीय प्रतियोगिता में 233 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता
खेलएवं युवा कल्याण विभाग की जिलास्तरीय स्पर्धा का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय एवं नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोस चाको ने बताया सभी प्रतियोगिताओं में 6 विकासखंडों के 648 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 233 का चयन 13 दिसंबर से बड़नगर में होने वाली संभागस्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया।
इन्होंनेमारी बाजी
महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ > रितिकाश्रीवास्तव प्रथम, गंगा पाटीदार द्वितीय, कोमल परिहार ने तृतीय
400मीटर दौड़ > कवितासोलंकी प्रथम, कोमल परिहार द्वितीय, गंगा पाटीदार तृतीय
800मीटर दौड़ > पूजापाटीदार प्रथम, अंजलि राठाैर द्वितीय, कोमल परिहार तृतीय
पुरुषवर्ग 100 मीटर दौड़ >सचिन जाटप्रथम, दीपक गेहलोद द्वितीय, इस्लामउद्दीन तृतीय
400मीटर दौड़>इस्लामउद्दीन प्रथम,सचिन जाट द्वितीय, राजपाल राठौर तृतीय
800मीटर दौड़ >भावेश चौधरीप्रथम, विजय जाट द्वितीय, पुरसिंह तृतीय
>कबड्डीमें रतलाम टीम विजेता एवं बाजना उपविजेता रही