चार चौराहों पर नहीं हो सका उजाला
निगम चौराहे के बीचोबीच हाईमास्ट के लिए बनाया गया प्लेटफाॅर्म।
सिटी रिपोर्टर| रतलाम
शहरके चार प्रमुख चौराहे अब भी हाईमास्ट की रोशनी का इंतजार कर रहे हैं। जुलाई-अगस्त से शुरू हुए काम में अब तक सिर्फ चार चौराहे ही रोशन हो सके हैं। निगम की योजना आठ चौराहों पर हाईमास्ट लगाने की थी।
निगम चुनाव निपटते ही दो बत्ती चौराहा, सैलाना बस स्टैंड चौराहा, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा एवं शहीद चौक पर 400-400 वाट के हाईमास्ट लगाए गए। इसके बाद से काम बंद है। चार चौराहों पर अब तक खंभे भी खड़े नहीं हो सके हैं। निगम चौराहे पर ही सीमेंट का प्लेटफाॅर्म बना है। इसमें लोहे के सरिया निकले हुए हैं। इनसे किसी दिन हादसा हो सकता है। बाजना बस स्टैंड चौराहा, सालाखेड़ी चौराहा, एवं महू रोड फव्वारा की भी यही स्थिति है।
कामचल रहा है
^8स्थानों में से चार का काम पूरा हो चुका है। हाईमास्ट लाइट लगाने का ठेका निजी कंपनी के पास है। वह काम कर रही है। थोड़ा विलंब हो रहा है। जल्द काम पूरा हो जाएगा। शैलेंद्रडागा, महापौर,नगर निगम रतलाम