बादल छाए, ठंड बरकरार
गुरुवारको दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि शीतलहर से ठंड का असर बरकरार रहा और लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए। माैसम विभाग ने 48 घंटे में संभाग में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
गुरुवार को दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो बुधवार के 25.6 से 1.6 डिग्री ज्यादा है। यह बढ़ोतरी दिनभर बादल छाए रहने से हुई। हालांकि दिनभर शीतलहर भी चलती रही। इसके कारण लोग गर्म कपड़ों में दिखे। इधर रात के तापमान में कमी आई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को 13.8 डिग्री था।
बूंदाबांदी फिर बढ़ेगी ठंड
मौसममें बदलाव गुजरात में ऊपरी हवा में चक्रवात बनने से हुआ। मौसम वैज्ञानिक डी.पी. दुबे ने बताया 48 घंटे में संभाग में बूंदाबांदी होने की संभावना है। गुजरात में उठा चक्रवात हटने से मौसम में बदलाव होगा। इसमें ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।