- Hindi News
- पुलिस की मौजूदगी में बांटा यूरिया, उमड़े किसान
पुलिस की मौजूदगी में बांटा यूरिया, उमड़े किसान
गुरुवारको कृषि उपज मंडी स्थित एग्रो गाेदाम से यूरिया पुलिस के साए में बंटा। यूरिया वितरण को लेकर किसानों में असंतोष और हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया था। शुक्रवार से ऋण-पुस्तिका लाने के बाद ही किसानों को यूरिया मिल सकेगा।
जिले के लिए बुधवार रात में ही 1509 टन यूरिया आया। इसमें से 200 टन एग्रो विभाग को दिया। इसका वितरण सुबह 10.30 बजे से कृषि उपज मंडी स्थित एग्रो गोदाम से शुरू हुआ। पहले एक ही काउंटर से वितरण किया। भीड़ बढ़ने पर दो काउंटर और शुरू करने पड़े। बीच में यूरिया मिलने से किसानों के अधिक संख्या में आने की उम्मीद थी। यूरिया वितरण को लेकर कहीं किसान हंगामा कर दें, इस आशंका में गोदाम पर दिनभर तीन जवान खड़े रहे। कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण आचार्य भी मौजूद थे। शाम 6.30 बजे तक 700 किसान 100 टन यूरिया ले गए। 1309 टन यूरिया जिले की सहकारी समितियों में भेज दिया गया।
3बोरी ही आया हिस्से में
मांगसे अनुरूप यूरिया नहीं आने पर किसानों को कम मात्रा में बांटा जा रहा है। धनेसरा के मोहरसिंह ने बताया उन्हें 15 बोरी खाद की जरूरत है। तीन बोरी ही मिल सका। सभी किसानों को 3-3 बोरी खाद दिया गया।
आज से ऋण पुस्तिका जरूरी
बाहरीलोग सरकारी दुकानों से यूरिया लेकर कालाबाजारी करें। इसके लिए ऋण-पुस्तिका देखने के बाद ही यूरिया दिया जाएगा। गुरुवार को अधिक किसान आने के कारण इसका पालन नहीं हो सका। शुक्रवार से बिना ऋण-पुस्तिका के यूरिया नहीं दिया जाएगा।
सभीजगह भेज दिया
^1509टन यूरिया केवल सरकारी दुकानों से बांटने के लिए ही आया है। इसे एग्रो एवं सहकारी सोसायटियों में भेज दिया है। अभी जिले में 7423 टन खाद और आएगा। एम.के.दुबे, जिलाविपणन अधिकारी, रतलाम
यूरिया के लिए बारी का इंतजार करते किसान।