आज यज्ञ होगा कल से मेला शुरू
रतलाम| त्रिवेणीमेला शनिवार से शुरू होगा। निगमकर्मियों ने गुरुवार को मेले की तैयारी की। दुकानों और झूले के लिए ब्लॉक बनाए। शुक्रवार को बागड़ों का वास स्थित चौमुखा महादेव अगरजी के मंदिर पर पंचकुंडात्मक महारुद्र यज्ञ होगा। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कोठारी ने बताया त्रिवेणी मेले में 300 से अधिक दुकानें लगती हैं। हर साल लॉटरी से दुकानें आवंटित की जाती हैं। इस साल किराये में 20 फीसदी वृद्धि की गई है। गुरुवार को दुकानों और झूलों के लिए ब्लॉक बनाए गए।