पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर से ऑटो बाइक के 50 टायर चुराए

कंटेनर से ऑटो बाइक के 50 टायर चुराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| फाेरलेनपर ट्रक कटिंग करने वाले एक कंटेनर से पचास टायर चोरी हो गए। कंटेनर बुधवार रात 12 बजे नामली में रुका तब चोरी का पता चला। कंटेनर (एचआर 55 पी 9319) एर्नाकुलम से उदयपुर जा रहा था। चालक जावेद पिता ऐश मोहम्मद खान निवासी भौंरी जिला भरतपुर की रिपोर्ट पर गुरुवार को आईए थाने में प्रकरण दर्ज किया। जावेद ने पुलिस को बताया 7 दिसंबर को वह एर्नाकुलम से ऑटो और बाइक के टायर लेकर शाहरुख पिता शेहज मेव निवासी गुड़गांव के साथ निकला था। बुधवार रात 12 नामली पहुंचकर कंटेनर चैक किया तो पीछे का दरवाजा खुला था और 50 टायर गायब थे।