पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदल गए निगम अफसरों के मोबाइल नंबर

बदल गए निगम अफसरों के मोबाइल नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम में अफसरों कर्मचारियों के मोबाइल नंबर बदल गए हैं। नई परिषद से पहले निगम में एक और बदलाव मोबाइल नंबर के रूप में सामने आया है। नई सिम का अलॉटमेंट चल रहा है।

नगर निगम में पहले रिलायंस की ग्रुप डायलिंग सेवा का उपयोग किया जा रहा था। इसके नंबर अफसरों-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को अलॉट थे। वर्तमान परिषद का कार्यकाल अंतिम दौर में है। नई परिषद से पहले निगम ने आइडिया की नई ग्रुप डायलिंग सेवा का सिलेक्शन किया।

अफसरों-कर्मचारियों नए जनप्रतिनिधियों के लिए निगम ने आइडिया से 215 सिम ली है। इनका अलॉटमेंट शुरू कर दिया है। नई कंपनी के साथ अफसरों-कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी बदल जाएंगे। इतना ही नहीं नए जनप्रतिनिधियों को भी नए नंबर अलॉट किए जाएंगे।

50सिम नई महापौर पार्षदों को मिलेगी-आइडिया कीनई ग्रुप डायलिंग सेवा की 50 सिम नई महापौर पार्षदों को मिलेगी। इनको निगम अमले ने रिजर्व रखा है। शपथ ग्रहण के बाद सिम का अलॉटमेंट किया जाएगा।