पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसे ही पैसा आएगा बुला लेंगे

जैसे ही पैसा आएगा बुला लेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफडीपूरी हो गई है तो डॉक्यूमेंट दे जाओ। जैसे ही रुपए बंटना शुरू होंगे, तुम्हें बुला लेंगे। ये जवाब पीएसीएल के निवेशकों को मिल रहा है। महू रोड स्थित कंपनी के दफ्तर में मंगलवार को भी बड़ी संख्या में निवेशक रुपए लेने पहुंचे। कर्मचारियों ने सभी को यही जवाब दिया। 6 माह बाद भी रुपए नहीं मिल पाए हैं। जिम्मेदार का कहना है कंपनी का अकाउंट लॉक है। इससे निवेशकों को भुगतान कैसे कर सकते हैं। सेट से जैसी ही आदेश मिलेगा, रुपए बांटना शुरू कर देंगे।

डेलनपुर के जितेंद्र पाटीदार ने बताया एफडी पूरी हो गई है। छह महीने से रहा हूं। हर बार यही जवाब मिलता है, बाद में आना। अब कह रहे हैं, मुकदमा चल रहा है। इससे अकाउंट सील है। जैसे ही आदेश आएंगे। रुपए लौटाना शुरू कर देंगे। अब फरवरी का समय दे रहे हैं। जाने कब 15 हजार रुपए मिलेंगे। नारायण ने बताया 5000 रुपए जमा हैं। पैसे मांगे तो कहा डॉक्यूमेंट जमा करा दो, चेक बंटना शुरू होंगे तो सबसे पहले तुम्हारा नंबर आएगा। अखबार और टीवी में खबर आएगी, तब आना।

सेटमें है मामला -मैनेजर शैलेंद्रतिवारी ने बताया सेबी ने 22 अगस्त को तीन महीने में निवेशकों के रुपए लौटाने का आदेश दिया था। कंपनी ने इसके खिलाफ सेट में अपील की। सुनवाई चल रही है। कंपनी के अकाउंट सीज हैं। ऐसे में निवेशकों को भुगतान नहीं कर सकते हैं। जैसे ही आगे से आदेश मिलेगा, रुपए लौटाना शुरू कर दिए जाएंगे। निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

पीएसीएल का महू रोड स्थित ऑफिस।

ज्यादा ब्याज पाने के चक्कर में लगाया पैसा

बैंककी तुलना में ज्यादा ब्याज पाने के चक्कर में लोगों ने कंपनी में एफडी कराई और आरडी में पैसा लगाया। 6 महीने से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन राशि नहीं मिल रही। कंपनी में जिले के 4 हजार निवेशकों के 2 करोड़ रुपए फंसे हैं।