पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवंबर का वेतन मत रोको दिसंबर में पेन कार्ड दे देंगे

नवंबर का वेतन मत रोको दिसंबर में पेन कार्ड दे देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति ने आयुक्त से कहा

सिटीरिपोर्टर| रतलाम

सफाईकर्मचारियों का नवंबर का वेतन मत रोको, दिसंबर में सभी पेन कार्ड या इसका नंबर दे देंगे। यह मांग नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति ने आयुक्त सोमनाथ झारिया से की। समिति के राम कल्याणे, अमर चौहान, अमर शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी आयुक्त से मिले। उन्होंने बताया 29 नवंबर 2014 को स्वास्थ्य विभाग ने सभी सफाई कर्मचारियों से 7 दिन में पेनकार्ड अथवा पेन नंबर मांगें थे। इसके बिना नवंबर का वेतन जारी नहीं करने का कहा था। 7 दिन में पेनकार्ड या नंबर उपलब्ध कराना संभव नहीं है। अधिकांश सफाई कर्मचारियों के पास पेन कार्ड नहीं है। पेनकार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज भी नहीं हैं। ऐसी दशा में नवंबर का वेतन जारी नहीं होता है तो दिक्कत हो जाएगी। इसलिए नवंबर का वेतन नहीं रोका जाए। दिसंबर में सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से पेन नंबर उपलब्ध करा देंगे। आयुक्त ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कर्मचारियोंकी परेशानी-आधे सेज्यादा के पास पेनकार्ड या पेन नंबर नहीं है,पेनकार्ड बनने में लगभग एक महीना लगेगा,पेनकार्ड के लिए कर्मचारियों के पास जन्म प्रमाण-पत्र, अंक सूची जैसे दस्तावेज भी नहीं है।

समाधानकरेंगे

^सफाईकर्मचारियों की पेन कार्ड या पेन नंबर की समस्या का समाधान करेंगे। संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने समस्या बताई है। इनके पेन कार्ड बनवाने बाधा को दूर करने के लिए सीए से चर्चा की गई है। सोमनाथझारिया, निगमायुक्त