- Hindi News
- कन्यादान योजना के नाम पर ग्रामीणों से रुपए ऐंठे
कन्यादान योजना के नाम पर ग्रामीणों से रुपए ऐंठे
ग्रामीणक्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है एनजीओ ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे 350-350 रुपए जमा कराए।
गुरुवार दोपहर किशोर नायक, थावर, सागरीबाई, जनताबाई, सुगनाबाई सभी निवासी सरवनीखुर्द ने एडीएम कैलाश वानखेड़े को शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया अपाक्स नामक एनजीओ ने 350 रुपए लेकर उनसे कहा उनकी बेटियों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कराएंगे। अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिलाएंगे। स्टेशन रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के ऊपर इन्होंने आॅफिस खोला था। अब ये हमें योजना का लाभ दिलाने में मदद नहीं कर रहे हैं। आॅफिस जाओ तो कर्मचारी गोविंद कौशल वीरेंद्र लोहार कहते हैं उन्हें भी संचालकों ने वेतन नहीं दिया।
कर्मचारीसंगठन के नाम पर दफ्तर-अपाक्स (अभाअजा, जजा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन) के नाम से उज्जैन के राकेश दिवानिया ने स्टेशन रोड पर दफ्तर शुरू किया। पदाधिकारी में जिलाध्यक्ष कचरू राठौड़, उपाध्यक्ष हरिओम पाटीदार महामंत्री रेहान खां को बनाया। नवरात्रि में अपाक्स का विज्ञापन दिया जिसमें मजदूर डायरी ग्रामीण कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने का दावा किया। खुद को अपाक्स का राष्ट्रीय महासचिव बताने वाले राकेश दिवानिया ने बताया संगठन उसने बनाया है। सदस्यता शुल्क 110 रुपए वार्षिक है। 350 रुपए किसने लिए, मुझे जानकारी नहीं है।
जांचकराएंगे-एडीएम नेबताया ग्रामीणों कर्मचारियों की शिकायत पर जांच कराएंगे। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारी गोविंद वीरेंद्र निवासी गोशाला रोड ने बताया कंपनी संचालकों ने उन्हें सितंबर से 10 हजार रुपए महीने वेतन पर रखा था। यह एक बार भी नहीं दिया। हर बार कई तरह के बहाने बनाते रहे। वीरेंद्र का कहना है अपाक्स में 200 से अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन 350-350 रुपए लेकर पदाधिकारियों ने किए हैं।
कर्मचारियों ने भी की शिकायत
एसपी कार्यालय के बाहर शिकायत के बाद मौजूद ग्रामीण।