पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑइल पेंट की दुकान में आग

ऑइल पेंट की दुकान में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शास्त्रीनगरस्थित सिविक सेंटर की ऑइल पेंट की दुकान में गुरुवार रात आग लग गई। धुआं उठता देख किसी ने दुकान संचालक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नगर निगम से पहुंचे अग्निशमन दल ने आग बढ़ने से पहले काबू पा लिया।

दुकान संचालक राजेश शिवानी ने बताया रात 8.30 बजे दुकान बंद कर वे शास्त्री नगर स्थित घर गए थे। 9 बजे दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिली। दुकान पहुंचे तब तक फायरब्रिगेड भी गई। पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया।

राजेश को आस-पास के लोगों ने बताया दुकान के पास लगी डीपी में शॉर्ट सर्किट से स्पार्किंग हो रही थी। थोड़ी देर बाद दुकान से धुआं निकलने लगा। शंका है शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में रखे ऑइल पेंट के डिब्बों ने आग पकड़ ली। 200 लीटर ऑइल पेंट खराब हुआ। उन्होंने बताया आग की सूचना देने के बावजूद कनेक्शन काटने के लिए बिजली कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इलेक्ट्रीशियन को बुलवाकर लाइट कनेक्शन बंद करवाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग