पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय सीमा फिर भी काम में देरी

समय सीमा फिर भी काम में देरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग में हर काम की समय सीमा तय है फिर भी देरी होती है। इसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, नाम ट्रांसफर के लिए रोज कई लोग परिवहन विभाग के कार्यालय पर जाते हैं। समय सीमा तय होने के बावजूद उनके काम नहीं होते। इसके कारण मशक्कत करना पड़ती है।

रजिस्ट्रेशननएवाहनों के रजिस्ट्रेशन नियमानुसार 7 दिन में होना चाहिए। धनतेरस दीपावली पर खरीदे वाहनों के रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो सके। इसके लिए अब भी फाइलें एंजेसियों के माध्यम से आरटीओ कार्यालय पहुंच रही हैं।

लाइसेंसलर्निंगलाइसेंस के आवेदन ऑनलाइन होते हैं। इसके लिए दिन का निर्धारण भी ऑनलाइन होता है। लर्निंग से स्थायी लाइसेंस के लिए कोई भी व्यक्ति एक महीने के बाद आवेदन कर सकता है। तय शुल्क चुकाने के बावजूद स्थायी लाइसेंस बनने में वक्त लगता है। इसके लिए एक महीने की अवधि निर्धारित है।

वाहनमालिक बोले -करमदीरोड के संदीप कुमार ने कहा नई बाइक के रजिस्ट्रेशन के लिए एजेंसी जाता हूं तो परिवहन विभाग से देर होना बताते हैं। परिवहन विभाग में संपर्क करने पर एजेंसी से फाइल नहीं आने की जानकारी दी जाती है। महू रोड के उस्मान भाई ने बताया रजिस्ट्रेशन के लिए महीने भर से परेशान हो रहा हूं। कोई सही जानकारी देने को तैयार नहीं है।

कोई फाइल पेंडिंग नहीं

^रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस से जुड़ी कोई भी फाइल 2-3 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहती। फाइलों को नियमानुसार कार्रवाई कर रजिस्ट्रेशन लाइसेंस जारी कर दिए जाते हैं। एजेंसियों से फाइल आने में देरी होने के कारण ये हालात बनते हैं। इसके निराकरण के लिए एजेंसियों को पत्र लिखे हैं। विक्रमजीतसिंह कंग, जिलापरिवहन अधिकारी

हाई सिक्युरिटी प्लेट बंद तो एजेंसियां नंबर प्लेट लगाए

प्रदेशभर में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली लिंक उत्सव कंपनी का काॅन्ट्रैक्ट परिवहन विभाग निरस्त कर चुका है। मामला कानूनी दांवपेंच में उलझा है। इस कारण 6 महीने से प्लेट बनाने का सिलसिला गड़बड़ है। इसकी आड़ में जिले में एजेंसियों ने नंबर प्लेट देना बंद कर दिया। इस पर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) विक्रमजीतसिंह कंग ने एजेंसियों को पत्र लिखा है कि वे वाहनों पर नंबर प्लेट लगा दें ताकि हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट की व्यवस्था बहाल होने तक वाहन की नंबर प्लेट पर कहीं से भी नंबर लिखवाए जा सकें। उन्होंने न