बच्चे नहीं हुए तो जहर पी लिया, मौत
रतलाम | शादीके 10 साल बाद भी संतान नहीं हुई तो शिवगढ़ के पास डूंगरापुंजा में गुरुवार सुबह सरमा पिता लक्ष्मण (30) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। सरमा छह भाई हैं और साथ में रहते हैं। छोटे भाई कमल ने बताया सुबह 11 बजे सभी खेत पर थे। सरमा खेत पर आया और कीटनाशक पीने के बारे में बताया। उसे जिला अस्पताल लाए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।