पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृत बालक खरसौद में मिला

अपहृत बालक खरसौद में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | नामलीके पास सीखेड़ी से अपहृत बालक 4 दिन बाद खरसौद से बरामद हुआ। टीआई आर.सी. दांगी ने बताया 7 दिसंबर को सीखेड़ी निवासी शुभम (6) को उसके पिता शंकरलाल का दोस्त अमृत नि. कोद (कानवन) बाइक से ले गया था। 9 दिसंबर को शंकरलाल ने नामली थाने में अमृत पिता बद्रीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार को एएसआई वी.आर. बामनिया, प्रधान आरक्षक राजेंद्रसिंह तथा आरक्षक अमीचंद ने शुभम को हिंगोरिया थानांतर्गत खरसौद से बरामद कर लिया। शुभम को लेकर अमृत हनुमान मंदिर पर बैठा हुआ था। टीआई ने अमृत के पास से चोरी की बाइक (एमपी 11 एमके 4512) भी जब्त की। ये बाइक सरदारपुर (धार) निवासी तोलाराम पिता नाथूलाल की है।