पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कसाई मंडी बलवे के पांच और आरोपी गिरफ्तार

कसाई मंडी बलवे के पांच और आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | निकायचुनाव में मतगणना से पहले कसाई मंडी में हुए बलवे के पांच और आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें न्यायालय ने 12 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। प्रकरण में अब तक 47 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

29 नवंबर की रात कसाई मंडी में कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट हो गई थी। माणकचौक थाने में दोनों पक्षों के 52 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने कमरुद्दीन पिता फखरुद्दीन (43), जफर पिता फखरुद्दीन (28), अहमद नूर पिता मोहम्मद इकबाल (35), मुबारिक पिता अब्दुल अजीज (45), मंसूर पिता मकसद (47) निवासी कसाई मंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतुराजसिंह चौहान के सामने पेश किया जहां से सभी को 12 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।