बाढ़ पीडितों के लिए जुटाई सहयोग राशि
बाढ़ पीडितों के लिए जुटाई सहयोग राशि
रतलाम | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए भाजयुमो ने सोमवार को सहयोग राशि जुटाई। मीडिया प्रभारी प्रशांत कुशवाह ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजयुमो ने प्रांतव्यापी अभियान शुरू किया। जिलाध्यक्ष अशोक पोरवाल के नेतृत्व में चांदनी चौक सहित अन्य क्षेत्रों से बाढ़ पीडितों की मदद के लिए सहयोग राशि जुटाई। मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा।
सफाईकर्मियोंकी मांगों का करें निराकरण
रतलाम| अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सफाईकर्मियों की मांगों के निराकरण की गुहार लगाई। अध्यक्ष विनोद खरे ने बताया निगम द्वारा लंबे समय से समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। एक कर्मचारी के पास 6 विभाग का चार्ज है। इससे दिक्कत रही है।