18 दिन में आए 113 दावे-आपत्ति
{मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया खत्म
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
नगरीयनिकाय चुनाव की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। शहर में नगर निगम की मतदाता सूची पर 18 दिन में 113 दावे-आपत्ति आए। इनका निराकरण 22 सितंबर तक होगा।
2014 के अंत में नगरीय निकाय चुनाव संभावित हैं। इसकी खातिर 29 अगस्त से नगर निगम के 49 वार्ड की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही थी। यह सोमवार को यह खत्म हो गई। 18 दिन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सुनीलकुमार झा को 113 दावे-आपत्ति मिले। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टीम को 22 सितंबर तक निराकरण करना है। 24 सितंबर को मतदाता सूची की हस्तलिखित पांडुलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना है। इसके आधार पर 20 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
मतदातासूची में नाम जुड़वाने के 1,226 आवेदन- शहरके 49 वार्ड में 18 दिन में 1,226 आवेदन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आए। अधिकतर नए मतदाता बताए जाते हैं। 1,226 आवेदन में से 588 पुरुष 638 महिलाओं के हैं। संशोधन के लिए 45 नाम कटवाने के लिए 23 आवेदन मिले हैं।
{भाजपा के तीनों नगर मंडल अध्यक्षों ने दावे-आपत्ति की तारीख बढ़ाकर 25 सितंबर करने की मांग की। उन्होंने अंतिम प्रकाशन से पूर्व मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में भी गुजारिश की।
{ शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा (मामा) के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने 49 वार्ड की मतदाता सूची में नजरी नक्शों की अनदेखी परिसीमन के अनुसार नाम नहीं होने की शिकायत की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष विमल छिपानी ने बताया नगरीय निकाय चुनाव के इतिहास में पहली बार 113 दावे-आपत्ति आए हैं। यह जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण हुआ है।
{ कांग्रेस उपाध्यक्ष अमरसिंह शेखावत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री इंदर सोनी ने भी मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी बताई। उन्होंने सुधार की मांग की।
{ भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत कुशवाह ने भी वार्ड 9 र|पुरी सहित अन्य वार्डों में परिसीमन के बाद भी सीमाओं के विपरीत मतदाता सूची तैयार करने का मुद्दा रखा।
आखिरी दिन दावे-आपत्ति आए
निकाय त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियां चल रही हैं। जायजा लेने ऑब्जर्वर रिटा