पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के लिए सुरक्षा, पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

सीएम के लिए सुरक्षा, पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम |मुख्यमंत्री शिवराजसिंहचौहान 18 सितंबर को शहर में रहेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस ने सोमवार शाम 7 से रात 10 बजे तक चैकिंग की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबों की तलाशी ली। सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया ने बताया अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराध के आरोपियों के यहां भी चैकिंग की जा रही है। आगामी दिनों में सीएम के भ्रमण मार्ग के मकानों की चैकिंग की जाएगी। कलेक्टर के आदेशानुसार मकान मालिकों को उनके किरायेदारों की जानकारी थानों पर देना आवश्यक है। भ्रमण मार्ग पर रहने वाले किरायेदारों और मकान मालिकों की सूची तैयार की जाएगी।

सीएमइंतजाम में हो चूक- सीएमके दौरे के दौरान इंतजाम में चूक रहे। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सोमवार को ट्रिपल एस मीटिंग में अफसरों को दिए। उन्होंने सीएम इंतजाम से जुड़ी जिम्मेदारियां अफसरों को सौंपी।