- Hindi News
- सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की मीटिंग में फैसला
सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की मीटिंग में फैसला
आज से क्रमिक भूख हड़ताल, 25 से करेंगे आमरण अनशन
सिटी रिपोर्टर| रतलाम
पेंशनरमंगलवार से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। 25 सितंबर से आमरण अनशन करेंगे। यह फैसला सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की मीटिंग में लिया। जल संसाधन विभाग आईटीआई के पेंशनरों को सुविधा नहीं देने बकाया राशि रोकने के मुद्दे पर सोमवार को महासंघ की मीटिंग एम.एल. तिवारी की अध्यक्षता में हुई। भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा प्रांतीय महामंत्री मांगीलाल पंडित मौजूद थे। सरकारी महकमों के प्रमुखों द्वारा पेंशनरों के प्रति दमनकारी अन्यायपूर्ण नीतियों व्यवहार की आलोचना कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। तिवारी के अनुसार 16 से 24 सितंबर तक पेंशनर क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। 25 से आमरण अनशन शुरू होगा। मांगें मानने तक प्रदर्शन चलेगा। सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर अध्यक्ष एम.एल. तिवारी लता बक्षी रहेंगे। महासंघ ने जल संसाधन विभाग के एक बाबू पर लगे आरोपों की उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है।