सेनिटेशन योजना में शहर का चयन
सेनिटेशन योजना में शहर का चयन
रतलाम | सेप्टिकटैंक से निकलने वाले सेप्टेज का निपटान वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगा। केंद्रीय संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंटल (सीएसई) ने इसके लिए रतलाम का चयन किया है। महापौर शैलेंद्र डागा आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया नगरीय क्षेत्र में रोज के सेप्टेज का सुव्यवस्थित वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए सीएसई द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षण में प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी उपयंत्री अनवर कुरैशी प्रशिक्षण लेंगे।