पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी व्रत पूजन आज, भजन संध्या हुई

महालक्ष्मी व्रत-पूजन आज, भजन संध्या हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | श्रीमहालक्ष्मी जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। महिलाएं मिट्टी के हाथी का पूजन कर मां लक्ष्मी की आराधना करेंगी। श्रीमाली ब्राह्मण समाज दो दिवसीय जन्मोत्सव मना रहा है। सोमवार को भजन संध्या हुई। पूर्व सिविल सर्जन डॉ. दीप व्यास, कर्मचारी नेता गोविंदलाल शर्मा, समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने भजन कलाकारों का सम्मान किया। इससे पहले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया और गणेश उत्सव के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। मंगलवार को सुबह आरती, दोपहर में उद्यापन शाम को चल समारोह निकाला जाएगा।