नवरात्रि के लिए 500 वाहन हुए बुक
{एक सप्ताह में यह आंकड़ा दोगुना होने की उम्मीद
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
नवरात्रिमें 10 दिन शेष हैं। लोगों ने अभी से वाहनों की बुकिंग करा ली है। अब तक 500 से ज्यादा वाहन बुक हो चुके हैं। एक सप्ताह में आंकड़ा 1000 के पार पहुंचने की उम्मीद है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोबारा रौनक लौटने की उम्मीद है।
नवरात्रि में वाहनों की खरीदी शुभ मानी जाती है। इसलिए लोगों ने अभी से वाहन बुक करा लिए हैं। किसी ने फोर व्हीलर तो किसी ने टू-व्हीलर बुक कराया है। फोर टू व्हीलर सेग्मेंट में अब तक 500 वाहन बुक हुए हैं। इनमें 400 टू व्हीलर 100 फोर व्हीलर हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के जानकारों के अनुसार नवरात्रि तक यह आंकड़ा 1000 के पार जाने का अनुमान है।
इंक्वायरीबुकिंग भी हो रही- पटवाअभिकरण के जीएम संजीव माथुर ने बताया नवरात्रि के दौरान वाहन खरीदी के लिए काफी इंक्वायरी रही है। कई ने तो अभी से बुकिंग भी करवा ली है। नवरात्रि की प्रतिपदा से अष्टमी तक की बुकिंग हैं। पर्सनल ही नहीं कमर्शियल व्हीकल को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। होंडा अंकलेसरिया के गुस्ताद अंकलेसरिया ने बताया त्योहारी सीजन को लेकर इंक्वायरी ज्यादा हैं। कंपनी के लगभग हर वाहन की खासी डिमांड है। लोगों ने अपने पसंदीदा वाहनों की बुकिंग अभी से करा ली है। दीपावली तक बाजार में बूम रहने की उम्मीद है। हीरो मोटो कॉर्प के मुस्तफा पाकावाला ने बताया नवरात्रि के लिए अच्छी इंक्वायरी है। ऑटोमोबाइल मार्केट में दीपावली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
नवरात्रिमें वाहन से स्थायित्व-
पं.हरीश चतुर्वेदी ने बताया नवरात्रि में वाहन खरीदी से स्थायित्व बना रहता है। नौ दिन में कभी भी वाहन की खरीदी करना शुभ है।
नवरात्रि के लिए बाइक पसंद करते गौरव अग्रवाल।