पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम . हर घर में बहू को बेटी की तरह

रतलाम . हर घर में बहू को बेटी की तरह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम . हर घर में बहू को बेटी की तरह समझना चाहिए। इससे कभी कलह नहीं होगा। प|ी पतिव्रता पति चरित्रवान हो उस घर में देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति पथभ्रष्ट हो जाता है उसका सर्वनाश हो जाता है। यह बात पं. दिनेशकृष्ण शास्त्री ने जवाहरनगर मुक्तिधाम की भागवत कथा में कही। सोमवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का आयोजन किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी की वेशभूषा में मंत्रमुग्ध कर दिया। भागवत प्रचारक तेजकुमार सोलंकी ने भजन पेश किए। उन्होंने बताया 17 से 23 सितंबर तक भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम में कथा होगी। श्रीकृष्णजन्मोत्सव आज- भक्तध्रुव से हमें बचपन से ही भगवान की भक्ति सीखना चाहिए। रोज माता-पिता गुरुजन का सम्मान करते हुए जीवमात्र पर दयाभाव रखें। यह बात प्रदीप शास्त्री ने दीनदयालनगर स्थित बाल हनुमान मंदिर की भागवत कथा में कही। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम को आरती के बाद माखन-मिश्री का प्रसाद बांटेंगे।

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह में झूमे श्रद्धालु