- Hindi News
- राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पकड़ाया
राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पकड़ाया
राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पकड़ाया
सिटी रिपोर्टर | रतलाम
दिल्लीसे मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक युवती से छेड़छाड़ हुई। घटना कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद हुई। रतलाम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामला रविवार देररात का है। जीआरपी के मुताबिक कोच नंबर बी-8 में बर्थ नंबर 69 पर पुणे फुरसंगी निवासी शर्मिष्ठा भट्ट यात्रा कर रही थीं। वो दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। कोटा से रामपाल पिता गुरुदयालसिंह जाट (37 वर्ष) निवासी सरसाना जिला हिसार हरियाणा ट्रेन में सवार हुआ। बर्थ नंबर 68 पर उसका रिजर्वेशन था। कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद रामपाल ने युवती से छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से जीआरपी को रतलाम स्टेशन पर अलर्ट रहने का मैसेज मिला। रतलाम में रामपाल को गिरफ्तार किया गया। मामला जीरो में कायम कर कोटा जीआरपी को भेजा है। सोमवार को आरोपी को भी कोटा भेज दिया। जीआरपी के मुताबिक रामपाल कपड़ों का व्यापारी है और घटना के वक्त नशे में था।