पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 67 कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश

67 कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। शहर में दोपहर बाद 67 सफाई कर्मचारी नदारद थे। ये लापरवाही निगमायुक्त सोमनाथ झारिया के निरीक्षण के दौरान उजागर हुई। ऐसे कर्मचारियों का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे निगमायुक्त शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले। उन्होंने चारो जोन का निरीक्षण किया। उन्हें 67 सफाई कर्मचारी नदारद मिले।
निगम आयुक्त ने कर्मचारियों का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्रसिंह पंवार को दिए। जोन प्रभारी रवींद्र ठक्कर ने बताया व्यवस्था में कसावट के लिए आयुक्त ने निरीक्षण किया।

नदारद कर्मचारी- जोन1- कोई नहीं, जोन 2- 49, जोन 3- 05, जोन 4- 13

2को मंडल में विशेष सफाई अभियान : रतलाम|गांधीजयंती 2 अक्टूबर को रतलाम रेल मंडल में विशेष सफाई अभियान चलेगा। रेल मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक मंडल के प्रत्येक स्टेशन पर टाॅयलेट, दफ्तर, रेलवे ट्रैक सहित एक-एक कोना साफ होगा। संबंधित विभागीय अधिकारी खुद मौजूद रहकर सफाई करवाएंगे।