पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काेई जवाबदार नहीं, कैसे चल रही है नगर निगम

काेई जवाबदार नहीं, कैसे चल रही है नगर निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। शाम5 बजे बाद नगर निगम पहुंचे मप्र राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी अफसरों को नहीं पाकर भड़क गए। बोले- कोई जवाबदार अधिकारी ही नहीं है। आखिर नगर निगम चल कैसे रही है। ये वाकया है सोमवार शाम 5.30 बजे का। आयोग अध्यक्ष कोठारी, निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल आरडीए के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी निगम कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कुछ फूल व्यापारी भी थे।
कार्यालयीन समय समाप्त होने से अधिकारी-कर्मचारी जा चुके थे। महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित के साथ बाहर खड़े थे। कोठारी ने अंदर आते ही पहले आयुक्त सोमनाथ झारिया फिर लेखा अधिकारी श्याम व्यास का पूछा। उन्होंने फूल मंडी में पट्टे रीन्यू करने के मुद्दे पर आक्रोश जताया और फिर निगम अध्यक्ष के कैबिन में जाकर बैठ गए। वहां से आयुक्त से फोन पर चर्चा की। उन्होंने कहा- फाइल देखकर ही बता सकूंगा। करीब 15 मिनट बाद वे चले गए।

व्यापारी को ही मिलें पट्‌टे : दरअसल हरमाला रोड पर 7 साल से फूल मंडी लग रही है। यहां की दुकानें सब्जी विक्रेताओं के नाम अलॉट हैं। निगम ने हाल ही में ये दुकानें नई दर पर सब्जी व्यापारियों को अलॉट कर दी। कोठारी का कहना था जो वहां व्यापार कर रहा है, दुकानों के पट्टे उन्हें ही मिलना चाहिए।

मैंने आयुक्त को जानकारी दे दी: ''मैं फूलमंडी के व्यापारियों की समस्या लेकर नगर निगम गया था। मामले की जानकारी निगम आयुक्त को दे दी। उन्होंने कहा प्रकरण की जानकारी लेकर ही मैं कुछ बताऊंगा।''- हिम्मत कोठारी, अध्यक्ष-मप्र राज्य वित्त आयोग।
-5.30 बजे निगम कार्यालय पहुंचे वित्त आयोग अध्यक्ष,अफसर नहीं मिले तो भड़के।

(निगम अध्यक्ष के चैंबर में बैठे कोठारी।)