पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल जाएगा 30 प्रिंसिपल के सस्पेंशन का प्रस्ताव

भोपाल जाएगा 30 प्रिंसिपल के सस्पेंशन का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। मैपिंग के बाद स्कॉलरशिप की ऑनलाइन इंट्री में लापरवाही के मामले में जिले के 30 प्रिंसिपल पर सस्पेंशन की गाज गिरना तय है। शिक्षा विभाग इनके सस्पेंशन का प्रस्ताव तैयार कर चुका है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद मंगलवार को इसे भोपाल भेजा जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी सी.एल. सालित्रा ने बताया जिले में मैपिंग का काम 90 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। इसके बाद स्कूलवार स्कॉलरशिप की ऑनलाइन इंट्री का काम चल रहा है।
जिले के 80 में से 30 प्रिंसिपल कई बार सूचना-पत्र देने के बावजूद रुचि नहीं ले रहे हैं। स्कॉलरशिप की ऑनलाइन इंट्री मंजूरी का ग्राफ 45 फीसदी से कम मिलने पर विभाग ने ऐसे प्रिंसिपलों की सूची तैयार कराई है। इनकी संख्या 30 है। इनकी मैपिंग के बाद स्कॉलरशिप की ऑनलाइन इंट्री में लापरवाही सामने आई है।
यही कारण है 20 सितंबर तय लक्ष्य तक स्कॉलरशिप वितरण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी। प्रिंसिपलों के सस्पेंशन का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसको डीईओ जे.के. शर्मा मंगलवार को कलेक्टर के अनुमोदन के बाद आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल भेजेंगे।

स्कॉलरशिप की ऑनलाइन इंट्री का मामला।