पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभागों में उलझा करमदी में प्रस्तावित फूड पार्क

विभागों में उलझा करमदी में प्रस्तावित फूड पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। करमदी में प्रस्तावित फूड पार्क विभागों के बीच उलझ कर रह गया है। कभी उद्योग तो कभी उद्यानिकी विभाग को इसे विकसित करने का जिम्मा मिला। अब गेंद एकेवीएन के पाले में गई है। निवेश के इच्छुक लोगों को यहां जमीन आवंटित होने का इंतजार है। करमदी स्थित सर्वे क्रमांक 545/1 की 32 हेक्टेयर जमीन पर फूड पार्क प्रस्तावित है। सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने का जिम्मा उद्योग विभाग को दिया था। बाद में यह काम उद्यानिकी विभाग को सौंप दिया। विकास के लिए 72 लाख रुपए भी स्वीकृत हुए।
उद्यानिकी विभाग ने विकास के लिए एमपी एग्रो को राशि जारी की लेकिन उसने भी काम नहीं किया। अब शासन ने उद्योग उद्यानिकी विभाग को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी दी है। इनके माध्यम से फूड पार्क का विकास एकेवीएन करेगा। एक से दूसरे विभाग को काम सौंपने के चक्कर में चार साल हो गए लेकिन जिले को फूडपार्क की सौगात नहीं मिल पाई।

व्यापारी तैयार, चेक भी हैं जमा- फूडपार्क में उद्योग लगाने के लिए 60 व्यापारी तैयार हैं। कोई नमकीन कारखाना डालना चाहता है तो कोई ग्रेडिंग मशीन। गारंटी के तौर पर ग्रीन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के पास एक-एक लाख रुपए के चेक भी जमा हैं। अब फूड पार्क के डेवलपमेंट का इंतजार है ताकि जल्द यूनिट शुरू कर सकें। एसोसिएशन के सुरेंद्र चत्तर ने बताया फूड पार्क का काम जल्द होना चाहिए।

ये फायदा :
-150 यूनिट स्थापित होंगी।
- 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
- सरकार को राजस्व मिलेगा।
- कच्चे माल को स्थानीय तौर पर बाजार मिलेगा।
- व्यापार-व्यवसाय में इजाफा होगा।

ये उद्योग डल सकते हैं- टमाटरकेचप, आटा, बेसन, दाल, नमकीन, गेहूं की ग्रेडिंग का कारखाना, मसाला उद्योग।

उद्यानिकी विभाग के के. के. गिरवाल ने बताया फूड पार्क के डेवलमेंट के लिए शासन से राशि मिली थी। यह एमपी एग्रो को जारी कर दी। उसे ही विकास करना है। एमपी एग्रो के सहायक महाप्रबंधक डी. के. पौराणिक ने बताया विभाग को 72 लाख रुपए मिले थे। चूंकि विकास एकेवीएन को करना है इसलिए यह राशि उसे दी जाएगी।

एमपी एग्रो को राशि जारी

यहां बनना है फूड पार्क।