कल मनाएंगे विश्वकर्मा जयंती
रतलाम | भारतीयमजदूर संघ 17 सितंबर को शाम 5 बजे पावर हाउस रोड स्थित श्रम कल्याण केंद्र पर विश्वकर्मा जयंती मनाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, दिलीप मेहता, मांगीलाल पंडित, ए.के. भट्ट उपस्थित रहेंगे। भारतीय मिस्त्री मजदूर यूनियन 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे से बालाजी मंदिर छत्रीपुल से वाहन रैली निकालेगा। वाहन रैली प्रमुख मार्गों से होकर दो बत्ती मजदूर चौक पर पहुंचेगी। यहां भगवान विश्वकर्मा की महाआरती की जाएगी।